रायपुर

कांग्रेस को शक है तो कोर्ट जाए, राजनीति न करे-साय
19-Aug-2024 4:49 PM
कांग्रेस को शक है तो कोर्ट  जाए, राजनीति न करे-साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त।
बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर सीएम विष्णु देव साय ने चुनौती दी है। उज्जैन जाने से पहले  सीएम  साय ने मीडिया के जरिए कहा कि कांग्रेस को शक है तो कोर्ट जाए। राजनीति न करे। पुलिस सबूतों के आधार पर अपना काम कर रही है।

इस पर पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि मामले में बीजेपी खुद राजनीति कर रही है। देवेंद्र यादव दोषी होते तो सबूत सामने  आते। भाजपा नेता ने ही बलौदाबाजार में आयोजन की मंजूरी ली थी। हिंसा की घटना में कांग्रेस नहीं भाजपा संलिप्त है। साहू ने कहा कि हम कोर्ट तो जाएंगे ही ,सडक़ पर भी लड़ेंगे।

बता दें कि सडक़ की लड़ाई लडऩे नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कल कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी ने 21 को सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की घोषणा की ।
और पायलट ने कहा कांग्रेस के के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी एक राजनीतिक षड्यंत्रहै। प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने में पूरी तरीके से असमर्थ रही है। जनता के सवालों के दबाव में आ कर, इस विफलता को छिपाने कांग्रेस के दो बार के विधायक, पूर्व महापौर, देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।कांग्रेस पार्टी इस लापरवाह एवं पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी आलोचना करती है। देश प्रदेश की जनता और न्यायालयओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी तथ्यों को ज़रूर रखेगी। सतनामी समाज के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़े रहेगी।

23 तारीख को केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह के रायपुर दौरे पर साहू ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने मदभेद चल रहा है। उनमें तालमेल की कमी है। इसे खत्म करने शाह को आना पड़ रहा है। वैसे इससे पहले सीएम को भी कई बार दिल्ली जाना पड़ा था। दूसरी ओर, महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर कहा कि आखिर भूपेश बघेल हर अपराधी का संरक्षण करने सामने क्यों आते हैं। संजय ने कहा सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी के बाद अब देवेन्द्र यादव। आखिर और कितने आरोपियों का बचाव करेंगे बघेल। इसके पीछे क्या कारण है उन्हें बताना चाहिए। 


अन्य पोस्ट