रायपुर

सीनियर सिटीजंस ने रोपे पौधे
20-Aug-2024 7:43 PM
सीनियर सिटीजंस ने रोपे पौधे

रायपुर, 20 अगस्त। सीनियर सिटीजंस वेलफ़ेयर फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पौधारोपण कार्यक्रम से अपने सत्र का शुभारंभ किया। न्यू शांतिनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर  में आम, बेल, आँवला, अमरूद व कटहल इत्यादि के पौधे लगाए गए । स्कूल की प्राचार्या के साथ साथ समस्त शिक्षकों ने भी  फोरम के सदस्यों को सहयोग दिया।

फोरम के अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार , सचिव राजकुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सरोज सैफी ,सह सचिव चटर्जी व कोषाध्यक्ष राणा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार खरे,राममूर्ति अग्रवाल, नितिश श्रीवास्तव, सदस्य आलोक नायक , रमेश तिवारी व देवानंद दुबे उपस्थित रहे। डा. उरकुरकर  ने उच्च गुणवत्ता के फलदार पौधे उपलब्ध कराए।  पौधारोपण के पश्चात् फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शाला के  छात्र छात्राओ  को पर्यावरण के महत्व व पौधारोपण के लाभों पर अपना संक्षिप्त व्याख्यान दिया ।


अन्य पोस्ट