रायपुर
विजया और नबीन शामिल नहीं हुए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। मंगलवार को ठाकरे परिसर में भाजपा के नए सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ में करीब 15-16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। ताकि कुल सदस्यता 50 लाख हो सके। राज्य में इस समय कुल सदस्यता 31 लाख के आसपास है।
नई सदस्यता पूरे देश में 20अगस्त से अक्टूबर अंत तक चलेगी। इसके संचालन के लिए पार्टी ने विजया राहटकर को प्रभारी और प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव को बनाया है। इसके लिए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मंगलवार को जिलों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें यह तय किया गया कि विधायकों को 10 हजार, सांसदों को 20 हजार सदस्य बनाना होगा। इसी तरह से 24 हजार बूथों में से हर बूथ में 200 सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, इस बैठक में अभियान की छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर, और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल नहीं हुए।
अभियान ऐसा होगा
1 सितम्बर से 25 सितंबर तक पहला चरण, 1 से 15 अक्टूबर द्वितीय चरण, 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा, 1 से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर बनेगा