रायपुर
मामूली कोलाहल अधिनियम की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। बीती रात सिरीखेड़ी स्थित कोपाइको कैफे में रविवार रात पुलिस ने छापामारी की लेकिन सोमवार को आन पेपर कार्रवाई कुछ ढिलाई बरती गई । इस कार्यवाही में पुलिस टीम से सेटिंग करवाकर कागजों में शराब की जब्ती नहीं दर्शाई गई। इतना ही नहीं हिरासत में लिए गए मैनेजर परमजीत सिंह को बिना केस दर्ज करवाए थाने से छोड़ दिया गया।
कोलाहल अधिनियम की मामूली धाराओं में केस दर्ज करने से तेलीबांधा थाना पुलिस की कार्यवाही पर जानकार संदेह जता रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि साउंड प्रूफ क्लब के भीतर कोलाहल अधिनियम लगाने के औचित्य पर भी प्रश्न चिन्ह उठाया जा रहा है । इस पूरे मामले में सायबर सेल के आरक्षक ने छुड़वाया। देर रात आफ्टर पार्टी में पुलिस छापे के दौरान शराब की अवैध शराब की बॉटल्स और नशे के अन्य वस्तुएँ भी मिली थी ।