रायपुर
9 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार, बैठक में तैयारियों पर चर्चा
23-Dec-2024 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर। समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की त्रैमासिक बैठक आज श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बैठक के विषय में जानकारी देते हुये बताया है कि संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती आरती उपाध्याय ने बताया है कि प्रतिवर्ष अनुसार आगामी 2025 में 9 फरवरी को श्री महामाया देवी मंदिर सत्संग भवन में प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार के अंतर्गत 51 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार करवाया जायेगा।
बैठक में डा.भावेश शुक्ला पराशर, पं.शैलेन्द्र रिछारिया, पं.विवेक दुबे, पं.श्रीकांत तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती भारती शर्मा, आदी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे