रायपुर

डेढ़ माह पहले बंद घर में सेंधमारी करने वाले अजमेर के बगरिया गिरोह के तीन पकड़ाए
24-Dec-2024 4:03 PM
डेढ़ माह पहले बंद घर में सेंधमारी करने वाले अजमेर के बगरिया गिरोह के तीन पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 दिसम्बर।
सूने मकान में सेंधमारी करने वाले अजमेर राजस्थान के आरोपी अमित सोनी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी अजमेर को 2 पहले गिरफ्तार किया जा चुका था ।
 इनसे पूर्व में चोरी की चांदी के जेवरात नगद  9,500/- रूपये 1  मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 40,000/- रूपये  जब्त किए गए है। तीसरे  आरोपी अमित सोनी को गिरफ्तार कर सोने की अंगूठी, 1  सोने का कंगन एवं 1 सोने का राधा-कृष्ण लिखा  लॉकेट बरामद किया गया है।  सुंदर नगर डी.डी.नगर डॉ. उमेश चंद तिवारी ने डेढ़ माह पूर्व थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उमेश और  उसकी पत्नि बालाजी मेडिकल कालेज मोवा में कार्यरत है। 9 नवंबर को सुबह करीबन 08:30 बजे दोनों अपने घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गये थे। शाम लगभग 7 बजे दोनों घर वापस आकर देखे तो बाहर के मेन गेट का लॉक लगा हुआ था। मेन गेट का लॉक खोलकर अंदर जाकर देखे तो अंदर के दरवाजे का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था। अंदर प्रवेश करने वाले दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। कमरे की लाइट जल रही थीं। हाल का सामान फैला हुआ था तथा बेड रूम में रखे तीनों आलमारी का समान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। आलमारियों में रखा सोने, चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर  चोरी कर ले गए। डी.डी.नगर पुलिस धारा 305(ए), 331(4) अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी?। आरोपियों के राजस्थान अजमेर के केकड़ी में लोकेट होने पर वहां भेजी गई टीम   महावीर बगरिया तथा कैलाश बगरिया को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना  बताया।   दो आरोपी संजय बगरिया, महेन्द्र बगरिया  फरार हैं। 

गिरफ्तार आरोपी महावीर बगरिया पिता भुवान बगरिया उम्र 55 साल निवासी मोटला थाना सावर जिला केकड़ी अजमेर राजस्थान। कैलाश बगरिया पिता छीतर बगरिया उम्र 24 साल निवासी मोटला थाना सावर जिला केकड़ी अजमेर राजस्थान। अमित सोनी पिता बघराज सोनी उम्र 34 साल निवासी पुरानी चौक, केकड़ी, राजस्थान
 


अन्य पोस्ट