रायपुर
रायपुर, 23 दिसंबर। श्री दिगंबर जैन समाज के सदस्यों के कोरग्रुप आवश्यक बैठक रविवार को बड़ा मंदिर के श्री विधासागर हाल में हुई। इसमें परवार समाज की सदस्यता फार्म वितरित कर ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोडऩे की योजना बनाई गई।
आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। इसमें दिगंबर मुनि साधु संतों के प्रवेश एवं विहार हेतु टीम का गठन करना, समाज की परिचय पुस्तिका, डिजिटल डायरी का निर्माण ,मिलन समारोह आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में रायपुर के लाभांडी दिगंबर जैन मंदिर में बड़ी चोरी की कड़ी निंदा की गई। आज की बैठक में इंद्र कुमार जैन, प्रीतम जैन, महेंद्र बांझल, रमेश जैन, महेंद्र जैन, राकेश जैन, अजीत जैन,शैलेन्द्र जैन संजय नायक,विपुल जैन अमिताभ जैन,नरेश जैन, शिशिर जैन,विज्ञान जैन, नवीन मोदी, गिरीश जैन, राजेंद्र जैन, श्रद्धेय जैन, रानु जैन, संदीप जैन, सुजीत जैन, प्रणीत जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए ।