रायपुर

कारा एसटीपी से दो उद्योग लेंगे 9 एमएलडी पानी, एमओयू
23-Dec-2024 7:12 PM
कारा एसटीपी से दो उद्योग लेंगे 9 एमएलडी पानी, एमओयू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 दिसंबर। नगर निगम के  ग्राम कारा  एसटीपी से उपचारित सीवेज के औद्योगिक कार्य पुर्नउपयोग  मेसर्स बृजेश स्टील लिमिटेड से 7 एमएलडी, मेसर्स माँ कुदरगढ़ी पॉवर एण्ड इस्पात प्रा.लि. से 2 एमएलडी  एमओयू किया है। इनके द्वारा पाइप लाइन हेतु सर्वे तथा इससे संबंधित ड्राइंग डिजाइन का कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त अनुक्रम में मेसर्स रायपुर एनर्जी लि.. तिल्दा (अडानी पॉवर) द्वारा निमोरा एसटीपी से 68 एमएलडी तथा मेसर्स एनएसपीसीएल, भिलाई द्वारा चंदनीडीह एसटीपी से 18 एमएलडी उपचारित सीवेज के पॉवर प्लांट में औद्योगिक कार्य में पुर्नउपयोग हेतु प्राप्त प्रस्ताव अनुसार प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसमें मेसर्स एनएसपीसीएल, भिलाई तक 18 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य अनुषांगिक कार्यों पर लगभग राशि रूपये 38.10 करोड़ व्यय आयेगा, जिसको कि संबंधित औद्योगिक इकाई मेसर्स एनएसपीसीएल, भिलाई द्वारा वहन किया जायेगा। इसी प्रकार मेसर्स रायपुर एनर्जी लि (अडानी पॉवर), तिल्दा तक 33 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने एवं अन्य अनुषागिंक कार्यों पर राशि रूपये 149.27 करोड़ का व्यय होगा, जिसे मेसर्स रायपुर एनर्जी लि. (अडानी पॉवर), तिल्दा द्वारा वहन किया जाना होगा। उपरोक्त दोनो पॉवर प्लांट से एमओयू हेतु सहमति प्राप्त करने बाबत् भारत सरकार के उर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

यहां यह विषेष उल्लेखनीय है कि ग्राम निमोरा स्थित 90 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण कर 27 जून 22 को लोकार्पण उपरांत नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट