प्रदेश और देश में विकास, भाईचारे, शांति व सद्भावना की ली शपथ
बजरंग दल, गौ-पुत्र संगठन व मसीही समाज आए एक मंच पर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर विश्रामपुर व गणेशपुर ग्राम के इम्मानुएल चर्च परिसर में गुरुवार को ग्राम समन्वय सभा का आयोजन छत्तीसगढ़ डायसिस की ओर से किया गया। समन्वय सभा में देशभक्ति के गीत गूंजे। प्रदेश और देश के विकास, भाईचारे, शांति व सदभवना की ली शपथ गई। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में मसीही समाज, बजरंग दल, गौ-पुत्र संगठन समेत कई लोग एक मंच पर जुटे।
समन्वय सभा में प्यारा हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान..., प्यार करते हैं भारत से... जैसे देशभक्त के गीतों तथा भारतमाता व छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।
पादरी सुबोध कुमार ने असतो मां सदगमय, तमसो मां ज्योतिर्गमय। मृतो-मामृत गमय.. से की। उन्होंने कविता पाठ भी किया - मोहब्बत करते हैं भारत से। कार्यक्रम का समापन भी राष्ट्रगान जन गण मन से हुआ।
इस मौके पर डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस, उपाध्यक्ष पादरी समीर फ्रेंकलीन, कोषाध्यक्ष जयदीप राबिंसन समेत पादरीगण शामिल हुए। गौ-पुत्र संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी ओमेश बिसेन, राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री विक्रांत शर्मा, विश्रामपुर की सरपंच अर्चना वानी व गणेशपुर की सरपंच रेशु मसीह , मुकेश चक्रधारी अंतरराष्ट्रीय प्रांत मंत्री, विक्रांत शर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश महामंत्री, अभिषेक तिवारी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बलौदा बाजार, रवि वर्मा जिला संयोजक बजरंग दल, इम्मानुएल चर्च विश्रामपुर के पादरी आशीष वानी व सचिव अमित दास बिसेन से उपस्थितजनों को संकल्प व शपथ दिलाई।
पादरी फ्रेंकलीन ने मसीही समाज के उदभव व स्वाओं का जिक्र किया। कोषाध्यक्ष राबिंसन ने एकता के प्रयास की सराहना करते हुए पेंड्रा में डायसिस द्वारा पहली गौशाला प्रारंभ करने की जानकारी दी। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने देश के संविधान के पालन और देश के विकास में मसीही समाज के योगदान को प्रतिपादित किया। संचालन डीकन मनशीष केजू ने किया।
कार्यक्रम में पादरी शमशेर सामुएल, पादरी सैमसन सैमुएल, पादरी हेमंत तिमोथी, पादरी असीम प्रकाश विक्रम, पादरी सुशील मसीह, पादरी, स्वपनिल रामा, पादरी सुनील कुमार, पादरी अब्राहम दास, पादरी इम्मानुएल मसीह, पादरी आकाश किरण डेविड, डीकन जीवन मसीह दास, पादरी पवन सैमुएल, जॉन सिंग, अनिल मसीह, नवीन मसीह, शांत सेत, डीके दानी, अलका लाल, एडवोकेट वैभव इफ्राहीम, बसंत सिंग, समन्वय सालोमन, प्रतीक जॉन, गजेंद्र दान, विजय सूता, समीर मार्डिकल, सनी सालोमन, प्रज्ञा लाल भी शामिल हुए।