रायपुर
रायपुर, 27 फरवरी। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न विग्यान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह सी कास्ट रायपुर, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। इनमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, क्विज, रंगोली एवं चित्रकला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार आसटकर ने प्राचार्य डॉ. एम एल वर्मा ने संबोधित किया ।रंगोली प्रतियोगिता में कुल नौ विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा युक्ति यदि को प्रथम पुरस्कार, पीएम श्री प्रियदर्शनी शासकीय विद्यालय की छात्रा रामेश्वरी साहू को द्वितीय पुरस्कार तथा कॉलेज की छात्रा ऐश्वर्या वर्मा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल 20 विद्यार्थियों में महाविद्यालय की छात्रा योगिता सेन को प्रथम, पीएम श्री प्रियदर्शनी शासकीय विद्यालय की छात्रा अर्चिता निषाद को द्वितीय, साक्षी साहू तृतीय रही।।