रायपुर
फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के तलाश जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव स्थित अशोक वाटिका के पास ड्रग्स के साथ देवीदास वैष्णव 33 वर्ष निवासी मुखेड़ी थाना फलोदी राजस्थान, हाल पता - अशोक वाटिका के पास महादेव घाट रोड भाठागांव को गिरफ्तार किया । उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 07.15 मिलीग्राम ड्रग्स कीमत लगभग 11,000/- रुपये जप्त किया। पुलिस ने धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया ।
नशीले सिरप और शराब के साथ दो गिरफ्तार
टिकरापारा और आजाद चौक पुलिस ने शराब और नशीले सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया । टिकरापारा पुलिस टीम मे कमल विहार स्थित कर्मा चौक पास मदनी चौक संजय नगर सलमान पान पैलेस के पास रहने वाले मोईन उर्फ रॉकी 29 वर्ष को बोरी में रखे प्रतिबंधित 70शीशी नशीली सिरप कोडिन के साथ पकड़ा। उसका खुदरा मूल्य 28,000/- रूपये है। उसके खिलाफ धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया।
आजाद चौक पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते अरशद उफऱ् तय्यब को गिरफ्तार कर 5 लीटर 940 मिली लीटर शोले देशी शराब जप्त किया ।वह यह शराब थैले में रख ईदगाह भाठा मैदान के पास बेच रहा था। उसे धारा 34 (2).आबकरी एक्ट में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।