रायपुर

किसानों को भुगतान नहीं, तीनों शक्कर कारखानें बंद
27-Feb-2025 4:20 PM
किसानों को भुगतान नहीं, तीनों शक्कर कारखानें बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  27 फरवरी।
गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रश्न काल में प्रदेश में बंद पड़े इंडक्शन फर्नेस, रोलिंग मिलों के कर्मचारियों का नियोजन का मामला सदन में उठाया। 
महंत ने पूछा- जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक कितने उत्पादन केंद्र बंद हुए? और बेरोजगार हुए श्रमिकों को मुआवजा भुगतान की जानकारी मांगी।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया पाँच उद्योग बंद हुए हैं। सभी वित्तीय कारणों की वजह से उद्योग बंद हुए हैं। 2023 में कांग्रेस शासन काल के दौरान 18 उद्योग बंद हुए थे और बीते पाँच साल में 27 उद्योग बंद हुए हैं। उद्योग पति चला नहीं पाते हैं तो बंद कर देते हैं यह रूटीन है।

डॉक्टर महंत ने शक्कर कारखानों के बंद होने की जानकारी देते हुए इनके पुनर्जीवित करने रिवाल्विंग फंड बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि  पंडरिया में शक्कर कारखाना  28 फऱवरी को इसे बंद कर दिया गया क्यूंकि गन्ने का भुगतान नहीं किया गया? भोरमदेव का शक्कर कारखाना बालोद  भी बंद कर दिया गया है. कांग्रेस सरकार ने एक रिवॉल्विंग फण्ड बनाया था जिससे भुगतान होता है. यदि कारखाने इस तरह से बंद होते रहे तो कैसी औद्योगिक नीति बना रहे हैं। क्या इन्हें किसी निजी समूह को लीज या किराए पर देना चाहते हैं?

उन्होंने यह भी पूछा कि 24-25 में मिनी स्टील प्लांट बंद हुए हैं तो क्या एक नया खुला? उद्योग मंत्री  देवांगन ने कहा इसकी जानकारी अलग से दे दूंगा। महंत ने उद्योग बंद होने पर कितने मजदूरों को मुआवजा का भुगतान किया गया है?

मंत्री ने कहा कि मजदूरों को मुआवजा नहीं दिया गया है।श्रम अधिनियम के अनुसार मजदूरों के भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी। जो नियम में होगा वैसा किया जाएगा।


अन्य पोस्ट