रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। शहर और उसके आसपास के इलाके में कल दोपहर शाम मारपीट घटनाएं सामने आई है। इसमें खरोरा इलाके में कल रात कुछ लडक़ों ने वार्ड पार्षद के घर में तोडफ़ोड़ कर दी। और पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट विवाद भी हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 296, 351-2, 324 - और 191-4 प्रकरण दर्ज किया है।
लीली देवांगने ने कल रात थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करई कि वह खरोरा में रहती है। और वर्तमान में पार्षद चुनाव जीत कर आई है। कल शाम वह अपने घर पर थी। असी दौरान रात में मोहल्ले का गडढा यादव कमल, गोलू और उसके 5-7 साथी घर के पास आकर चुनाव में जीत को लेकर गाली गलौज कर रहे थे। गडढा यादव और उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर मकान के दरवाजे को लात से मारकर घर में लगे खिडक़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। लीला देवांगन ने फोन कर इसकी शिकायत खरोरा पुलिस को दी। पुलिस को आता देख गडढा यादव कमल ,गोलू और उसके साथी वहां से भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित बलवा का प्रकरण दर्ज कर 5 को हिरासत में लिया।
उधर अभनपुर इलाके के अटल आवास सारखी रोड अभनपुर में शाम मोहल्ले के कहिनूर, दिलेर, सुमन और सतीश ने लखन नेताम और उसके घर आए मेहमान के साथ जबरन गाली गलौज कर मारपीट कर दी। लखन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल शाम को घर में मेहमान के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान करीब 5 बजे कहिनूर, दिलेर, सुमन एवं सतीश घर के पास आ कर पुरानी रंजीश की बात को लेकर सभी एक राय होकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसे लखन के मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, राड एवं हाथ में पहने चुडा से हमला कर दिया। विवाद होता देख लखन नेताम की पत्नी ज्योति बाई नेताम बीच बचाव करने आई तो लडक़ों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
कोतवाली इलाके में भी कल रात पूर्व में चाचा के साथ हुए झगड़ा का बदला लेने रात 11:30 बजे लक्ष्मी मेडिकल से दवाई के पास विवाद हो गया। बबलू उर्फ इरफान ने मेडिकल दवाई लेने गए मोइन बारी का रास्ता रोककर गाली गलौज कर दी। मोईन और उसके चाचा के बीच पूर्व में समाजिक बैठक के दौरान बहस हो गया था। इसी का बदला लेने इरफान ने रात गाली गलौज कर मोईन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296,351-2, 324-3 191-4 का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।