रायपुर
सभापति कल निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे
18-Mar-2025 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 मार्च। नवनिर्वाचित निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ निगम मुख्यालय में कल बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे जेल रोड स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में पूजा - अर्चना, अवंति विहार कॉलोनी में स्थित अटलजी ,तेलीबांधा चौक में स्थित दीनदयाल उपाध्याय, शारदा चौक स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे