रायपुर

सडक़ पर बाधा और गंदगी फैलाने वाले 15 व्यपारियों पर 50 हजार जुर्माना
18-Mar-2025 2:48 PM
सडक़ पर बाधा और गंदगी फैलाने वाले 15 व्यपारियों पर  50 हजार  जुर्माना

    
रायपुर, 18 मार्च। नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत लाखेनगर चौक से आमापारा चौक और जीई रोड , अनुपम गार्डन के आसपास सडक़ पर गंदगी और सडक़ पर दुकान लगाने वाले व्यपारियों पर निगम ने जुर्ताना लगाया है। निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार पर जोन 5 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार निगम की टीम ने कार्रवाई की है।  संयुक्त अभियान चलाया जाकर दुकानों के बाहर सडक़ में रखी सामग्रियों, ठेला गुमटी, सब्जी विक्रेताओं को हटाने एवं जप्त करने की कार्यवाही करने के साथ गंदगी फैलाने वाले सम्बंधित व्यापारियों पर जुर्माना करने की कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में सम्बंधित लगभग 15 व्यापारियों पर सडक़ बाधा एवं गंदगी फैलाने पर  कार्यवाही करते हुये लगभग 50,000 रूपये का जुर्माना  वसूला। 
 


अन्य पोस्ट