रायपुर

एक माह के अंदर भ्रूण प्रत्यारोपित करें, अन्यथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द होगा
18-Mar-2025 6:42 PM
    एक माह के अंदर भ्रूण प्रत्यारोपित करें, अन्यथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द होगा

रायपुर, 18 मार्च। महिला आयोग ने आई.वी.एफ. क्लिनिक  दो डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की जानकारी दी है। आयोग  में एक आवेदिका ने आवेदन दिया  था कि आई.वी.एफ हॉस्पिटल ने  उसे मातृत्व सुख का झांसा देकर लाखों रूपए लिए हैं,जबकि आवेदिका के 11 भ्रूणों को अस्पताल ने अपने लापरवाही के चलते नष्ट कर दिया गया। आवेदिका ने बताया कि उसका 18 लाख रू. कुल मां बनने की चाह में आई.वी.एफ. अस्पताल में  खर्च हुए। इस पूरे मामले को महिला आयोग द्वारा विस्तार में कई दौर की विस्तृत सुनवाई किया गया। सभी पक्षों को सुनने के पश्चात् आयोग ने अपना फैसला सुनाया। आयोग ने कहा कि एक माह के अंदर अनावेदिका क्र. 1, आवेदिका को भ्रूण प्रत्यारोपण कर मां बनने की प्रक्रिया प्रारंभ करें।भ्रूण प्रत्यारोपण नहीं किये जाने की दशा में  आवेदिका को  18 लाख  एवं 2,80,000 रू. वापस करें।

अनावेदिका 2 ने भी 2,80,000 रू. की देनदारी में संयुक्त रूप से जिम्मेदार होगी।

आयोग के द्वारा दिये गये आदेश का अनावेदिकाओं ने  द्वारा पालन न करने की दशा में, उनके दोनों क्लिनिक का लाइसेंस समाप्त किये जाने की अनुशंसा ऑल इण्डिया मेडिकल काउंसिल नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल काउंसिल व सचिव स्वास्थ्य विभाग  को पत्र प्रेषित किया जायेगा।दोनो अनावेदकों ने मिलकर आवेदिका को 2,80,000 रू. संयुक्त रूप से 1 माह के अंदर आयोग के समक्ष दे।


अन्य पोस्ट