रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। स्पात कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। अवीवा लाईफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमि. के प्रतिनिधि ने परिवार के सदस्यों का इंश्योरेंस कराने का और मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ पैसा वापस मिलने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर दी। सरस्वती नगर पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है।
सेंट्रल एवेन्यु चौबे कालोनी निवासी राजकुमार बोथरा ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई कि आर्शीवाद स्पात उघोग के नाम से उरला में आयरन की कंपनी का संचालक है। वर्ष 2013 में अवीवा लाईफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमि. में परिवार के सदस्यों के इंश्योरेंस के लिए 6 पालिसी लिया था। जो 2024 में मैच्योर होना था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने 7,13,249 रूपए का पालिसी जमा कराया। कुछ दिनों बाद इंश्योरेंस कम्पनी का रायपुर ब्रांच बंद हो गया। जिस कारण से राजकुमार बोथरा ने पालिसी की रकम जमा नहीं की। कुछ दिनों बाद उसको किसी अज्ञात नम्बर 8234854577 नम्बर से फोन आया था। जिसमें व्यक्ति ने खुद को अवीवा कंपनी से बताते हुये अपना नाम अभिषेक शर्मा बताया, और परिवार के सभी सदस्यों की पॉलिसी की सारी जानकारी लेकर प्रीमियम जमा करने पर वर्ष 2024 में पॉलिसी मेच्योर होने का आशवासन दिया।
जिसके बाद राजकुमार बोथरा उसकी बातों में आकर मांगी गई रकम उसने अवीवा कंपनी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र नोएडा (उ0प्र0) का खाता में किस्मों में जमा करा दिया।
इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पॉलिसी में श्रीमती प्रियंका बोथरा से सिद्धि बोथरा के नाम पर सुधार के लिये अतिरिक्त प्रीमियम की राशि की मांग किया गया। तब राजकुमार ने जनवरी 2024 को 2,44,356 रूपए उसके बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा विवेक विहार न्यू दिल्ली ब्रांच का खाता जमा करा दिए। बाद में पूछताछ करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। मोबाईल नंबर की पूछताछ करने पर पता चला की अवीवा कंपनी के पॉलिसी के भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। मोबाइल नम्बर और खाता डिटेल निकाल कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।