‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मार्च। रायपुर जिले में 58 चिकित्सालय और केन्द्रों में कोरोना के जांच और नि:शुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने सभी संबंधितों से अपील है कि वे अपना फोटो पहचान पत्र दिखाकर किसी भी कोविड टीकाकरण केन्द्र में कोविड टीकाकरण लगवा सकते हैं।
ये चिकित्सालय है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन ग्राउंड, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, माना, शहीद स्मारक भवन, रजबंधा, आयुर्वेदिक कॉलेज, जी.ई. रोड़, जिला चिकित्सालय पंडरी, सिविल अस्पताल, माना, रेलवे मंडल अस्पताल, श्री भोला कुर्मी धर्मशाला, आजाद चैक, हमर अस्पताल, गुढिय़ारी, हमर स्वास्थ्य केंद्र, भाठागांव, सियान सदन, गुढिय़ारी,, आश्रय स्थल, मोवा, मितान भवन, भनपुरी, संत रविदास भवन, काशीराम नगर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, बहेसर, 10 बिस्तर अस्पताल, इन्द्रावती भवन, नया रायपुर तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खोखोपारा, डी.डी. नगर, मठपुरैना, राजातालाब, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, लाभांडी, खैरखंट, परसदा, उरला, बोरियाकला, हीरापुर, चंगोराभाठा। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अभनपुर, गोबरा नवापारा, तिल्दा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरंग, राखी, बीरगांव, खरोरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊपरवारा, खिलोरा, तोरला, मानिकचैरी, खोरपा, चम्पारण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा, दोंदेकला, मांढर, सिलयारी, भानसोज, रीवा, कुरुद कुटेला, रामनगर में भी कोरोना की जांच और टीकाकरण की नि:शुल्क व्यवस्था है।