रायपुर

गुंडे-बदमाशों की जांच, कई पकड़ाए
27-Mar-2021 5:21 PM
गुंडे-बदमाशों की जांच, कई पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च।
होली त्योहार को देखते हुए राजधानी पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों की जांच शुरू कर दी है। जांच में कई गुंडे-बदमाश पकड़े भी जा रहे हैं। 
बताया गया कि सिटी एसपी लखन पटले के नेतृत्व में सीएसपी एवं थानेदारों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग -अलग थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इस दौरान 222 गुण्डा उपस्थित, 131 गुण्डा फरार एवं 58 गुण्डा जेल में पाए गए। इसी प्रकार 136 निगरानी उपस्थित, 70 निगरानी फरार एवं 52 निगरानी को जेल में पाए गए। 

पुलिस ने बताया कि उपस्थित गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी परेड ली गई। होली में अपराधों से दूर रहने की समझाईश भी दी गई। उनसे कहा गया कि पुलिस द्वारा जब भी उन्हें थाने में उपस्थित होने कहा जाए, वे तत्काल उपस्थित हो। वहीं क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। जो गुण्डा-बदमाश फरार है उनकी तलाश जारी है।   
एसएसपी अजय यादव ने जिले के पुलिस अफसरों-थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हंै कि होली में उत्पात मचाने वाले लोगों को चिन्हांकित कर सख्त कार्यवाही की जाए। रायपुर पुलिस ने आम जनता से भी होली शांति पूर्वक मनाने की अपील की है। 
 


अन्य पोस्ट