रायपुर

पेंड्रावन में लगा सोलर पार्क
27-Mar-2021 5:23 PM
पेंड्रावन में लगा सोलर पार्क

रायपुर, 27 मार्च। भिलाई के पेंड्रावन गांव में नई सोलर नीति 2017-27 के अंतर्गत 3.5 एमडब्ल्यूपी का सोलर पार्क फोर्थ पार्टनर एनर्जी द्वारा पवन स्टील (भिलाई) और अग्रवाल एसोसिएशन (भिलाई) के लिए स्थापित किया गया है। 
इस सोलर प्लांट से उत्पन्न ऊर्जा की खपत भी पवन स्टील और अग्रवाल एसोसियटस द्वारा छत्तीसगढ़ की सोलर ओपन एक्सेस नीति के अंतर्गत की जाएगी। जिससे उनकी ऊर्जा 60-70 प्रतिशत खपत की पूर्ति और बचत होगी। सौर ऊर्जा एक सतत ऊर्जा स्त्रोत है जिसका उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जा रहा है।

इस प्लांट के माध्यम से फोर्थ पार्टनर एनर्जी, पवन स्टील और अग्रवाल एसोसिएटस का लक्ष्य पर्यावरण से हर साल 4758 टन कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन और 2306 टन कोयले की खपत को कम करना तथा 1, 12, 82, 880 ली. पानी की बचत करना है, जो कि पर्यावरण और समाज के लिए अत्यन्त आवश्यक है। ये एक उदाहरण है कि हमको ज्यादा से ज्यादा सोलर ऊर्जा की ओर मुडऩा चाहिए और छत्तीसगढ़ राज्य को सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र अन्य राज्यों की तरह अग्रिम पंक्ति में लाना चाहिए। 
 


अन्य पोस्ट