रायपुर

मास्क न लगाने पर अब 5 सौ जुर्माना
26-Mar-2021 7:56 PM
मास्क न लगाने पर अब 5 सौ जुर्माना

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मार्च। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अब सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क या फेसकवर के पाए जाने पर 5  सौ रूपए का अर्थदण्ड लगाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत अब सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क या फेस कवर के पाए जाने पर लोगों से 5सौ रूपए अर्थदण्ड वसूला जाएगा, पूर्व में यह राशि सौ रूपए थी जिसे बढ़ाकर अब 5 सौ रूपए कर दिया गया है।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाकर ही अपने घरों से बाहर निकलने, सोशल और फिजिकल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने और थोड़ी-थोड़ी देर में अपने हाथों को साबुन से धोते रहने की पुन: अपील भी की गई है।


अन्य पोस्ट