रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। राजधानी रायपुर में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही यहां बिना मास्क पहने घूमने वालों की कड़ी जांच शुरू कर दी गई है। निगम टीम ने बीती शाम-रात तक 469 लोगों को बिना मास्क लगाए पकड़ उनसे करीब 48 हजार 625 रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोरोना से बचने मास्क जरूर लगाएं।
निगम जोन 1 की टीम ने जोन ने प्रमुख चौक-चैराहों पर मास्क नहीं पहनने वाले 55 लोगों से 52 सौ रूपये का जुर्माना वसूला। जोन 2 ने 113 लोगों पर 12 हजार 660 रूपये का जुर्माना किया। जोन 3 ने 55 लोगों से 3 हजार 920 रूपये, जोन 4 ने 50 लोगों से 6 हजार 200 रूपये, जोन 5 ने 31 लोगों से 4 हजार 550 रूपये, जोन 6 ने 84 लोगों से 6 हजार 775 रूपये जुर्माना किया। जोन 8 की टीम ने 57 लोगों से 7410 रूपये एवं जोन 9 की टीम ने 24 लोगों से साढ़े 18 सौ रूपये वसूल किया।
इस प्रकार शहर में अलग-अलग जोन क्षेत्र में मास्क न पहनने वाले 469 लोगों पर 48 हजार 625 रूपये का जुर्माना किया गया। निगम अफसरों का कहना है कि शहर में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। ऐसे में यहां बिना मास्क चलने वालों की जांच कर उन पर 5 सौ रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। महिला टीम प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात होकर कड़ाई से जांच में लगी है। मास्क न लगाने वालों को संक्रमण से बचाने चेतावनी भी दे रही है।