रायपुर

साढ़े 5 सौ लोगों पर 56 हजार जुर्माना
26-Mar-2021 5:15 PM
साढ़े 5 सौ लोगों पर 56 हजार जुर्माना

मास्क नहीं, जांच-कार्रवाई जारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मार्च।
राजधानी रायपुर में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही यहां बिना मास्क पहने घूमने वालों की कड़ी जांच शुरू कर दी गई है। निगम टीम ने बीती शाम-रात तक 555 लोगों को बिना मास्क लगाए पकड़ उनसे करीब 56 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोरोना से बचने मास्क जरूर लगाएं। 

राजधानी रायपुर में बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगों की अलग-अलग चौक-चौराहों पर कड़ाई से जांच की जा रही है और उनसे तुरंत जुर्माना वसूल किया जा रहा है। निगम जोन 1 की टीम ने बीती शाम-रात तक 78 लोगों पर 78 सौ रूपये जुर्माना किया। जोन 2 ने 89 लोगों पर 13 हजार 130 रूपये, जोन 3 ने 86 लोगों पर 63 सौ रूपये, जोन 4 ने 50 लोगों पर 55 सौ रूपये, जोन 5 ने 54 लोगों पर 6 हजार 550 रूपये जुर्माना किया। जोन 6 ने 88 लोगों पर 66 सौ रूपये जुर्माना लगाया। 

इसी प्रकार निगम जोन 8 ने 75 लोगों से 5 हजार 380 रूपये व निगम जोन 10 की टीम ने 35 लोगों से 4 हजार 690 रूपये जुर्माना किया। इस प्रकार शहर में बिना मास्क पहने घूम रहे 555 लोगों से 55 हजार 870 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। निगम अफसरों का कहना है कि राजधानी रायपुर में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। ऐसे में यहां बिना मास्क चलने वालों की जांच तेज कर दी गई है। उनकी महिला टीम शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ाई से जांच में लगी है। उन्हें मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाकर रखने की चेतावनी भी दे रही है। 
 


अन्य पोस्ट