राजनांदगांव
आयुक्त ने समाप्त कराया अनशन
24-May-2025 11:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 24 मई। नगर निगम के सामने अनशन पर बैठे छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों से नगरनिगम आयुक्त ने उनकी मांगों पर चर्चा कर अनशन समाप्त कराया। छमुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा अपने साथियों के साथ नगर निगम राजनंादगांव के कर्मचारियों को समय पर वेतन, भविष्य निधि की राशि नियमित जमा करने के अलावा आम जनता को समुचित पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्या को लेकर अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने उनकी मांगों पर चर्चा की। चर्चा उपरांत छमुमो जिलाध्यक्ष वर्मा ने अनशन समाप्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गाराम साहू सहित पदाधिकारी तथा निगम व पुलिस प्रशासन उपस्थित था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे