महासमुन्द

भारतीय बौद्घ महासभा नगर जिला शाखा अध्यक्ष बने शंकर
28-Feb-2022 3:06 PM
भारतीय बौद्घ महासभा नगर जिला शाखा अध्यक्ष बने शंकर

महासमुंद, 28 फरवरी । महासमुंद बौद्घ महासभा नगर जिला शाखा महासमुंद के जिला अध्यक्ष पद का स्वतंत्र मतदान प्रणाली द्वारा चुनाव कल  रविवार को स्थान भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई बुद्घ विहार परिसर किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार क्रमश:कु. हिना बंसोड़ पिता सुखश्याम बंसोड़, शंकर एसण् नंदेश्वर पिता श्यामलाल नंदेश्वर थे। प्रात: 11 बजे जिलाध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान संचालन समिति बौद्घ समाज महासमुंद के संरक्षण में प्रारंभ की गई।

जिलाध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया अनवरत रुप से प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे निर्धारित समय तक संचालित रही। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात मतगणना की प्रक्रिया शाम 4.30 बजे प्रारंभ की गई। पूर्ण मतगणना पश्चात परिणाम के रूप में कुल 484 मतदाता में से 229 ने मतदान किया और 2 मतपत्र निरस्त घोषित किये गए।

जिलाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार कु. हिना बंसोड़ पिता सुखश्याम बंसोड़ को 37 मत प्राप्त हुआ। द्वितीय उम्मीदवार शंकर एस नंदेश्वर को 190 मत प्राप्त हुये। इस प्रकार शंकर एस नंदेश्वर 153 मतों से विजयी घोषित किये गये। संबंधित घोषणा व मतपत्र लेखा पीठासीन सतीश उइके द्वारा प्रदान किया गया ।

बौद्घ समाज महासमुंद के समस्त उपासक उपासिकाओं ने जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित शंकर एस नंदेश्वर को ढेर सारी बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संबंधित जानकारी चुनाव संचालन समिति एवं मतदान संचालन समिति सदस्य राजेश आर भालेराव द्वारा प्रदान की गई।
 


अन्य पोस्ट