महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 फरवरी । पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी टुहलू उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव ने हमर पुलिस हमर संग के बैनर तले चौकी टुहलू क्षेत्र के ग्राम पलसीपानी में समुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें चौकी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से ग्रामीण, बच्चे, बड़े, बुजुर्ग व महिलाएं उपस्थित हुए। इन्हें बैंक फ्रॉड, ठगी, सोना चांदी चमकाने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पुलिस को बताने व यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस बीच ग्रामीणों के साथ पुलिस ने क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, महिलाओं की रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खिलाडिय़ों को एसपी विवेक शुक्ला ने अपने हाथों पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चौकी टुहलू थाना कोमाखान के पुलिस स्टाफ एवं ग्राम पलसीपानी के ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।