महासमुन्द
ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई नहीं
28-Feb-2022 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 फरवरी। महासमुंद शहर में ट्रैफिक सिग्नल शुरू होने के बाद नियम तोडऩे वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लिहाजा लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। चौक-चौराहों पर लगे सिग्नल के हिसाब से चलने के बजाए लोग नियम विरुद्ध चल रहे हैं।
शहर के किसी भी सिग्नल पर लोग नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। नियम का पालन कराने के लिए चौक-चौराहों पर तैनात किए गए यातायात के जवान भी असमर्थ नजर आ रहे हैं। उनके इशारों के बाद भी वाहन चालक रुक नहीं रहे हैं। सिग्नल में रेड लाइट जलने के बाद कुछ लोग तो अपनी वाहन रोक रहे हैं, लेकिन कई चालक नियम तोडक़र निकल जा रहे हैं। यह स्थिति शहर के लगभग सभी सिग्नल में देखी जा सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे