महासमुन्द

महासमुंद में धड़ल्ले से जारी है अवैध गुटखा का व्यापार
27-Feb-2022 2:57 PM
महासमुंद में धड़ल्ले से जारी है अवैध गुटखा का व्यापार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 फरवरी।
आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर एवं विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने कल नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कल्पना वर्मा को ज्ञापन एवं प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर को अवैध गुटखा के व्यापार के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि महासमुंद जिले में अवैध गुटखे का व्यापार धड्ल्ले के साथ चल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है,अवैध गुटखे के व्यापार में सफेद पोश बड़े व्यापारी एवं नेता संलग्न है, जिसके दबाव में आकर पुलिस बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उपरोक्त मामले में आम आदमी पार्टी पूर्व में भी नामजद लिखित शिकायत दर्ज करा चुकी है जिस पर कार्यवाही न करना समझ से परे है। जबकि तम्बाखू युक्त गुटखा को उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले 10 सालों से प्रतिबंधित किया गया है। नार्कोटिक्स सेल की टीम सिर्फ  गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली दवाईयों पर ही कार्यवाही कर रही है, जबकि गुटखा नार्कोटिक की श्रेणी में आता है, जिसके कारण हर साल लाखों लोग मुख केंसर से ग्रसित होकर मर रहे हैं।


अन्य पोस्ट