महासमुन्द
सरायपाली, 22 नवंबर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में महासमुंद जिले का जिला स्तरीय शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण का आयोजन 2 नवंम्बर से 18 नवंबर तक 7 चरणों में किया गया।
जिला स्तरीय शिविर के तीसरा चरण शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में 11 नवंबर से 18 नवंबर तक चला।जिसमें पिथौरा,बसना तथा सरायपाली विकासखंड के सभी संकुलों के संकुल समन्वयक अपने संकुलों के एक-एक शिक्षकों के साथ शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण में प्रत्येक चरण दो दिवसीय था जिसमें प्रथम दिवस श्रेष्ठ पालकत्व तथा द्वितीय दिवस पर एस एम सी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रोजेक्टर के माध्यम से तथा दुलार कैलेंडर दुलार निर्देश कार्ड तथा सत्र संचालन मेनुअल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राधे श्याम बगर्ती ,नीलकंठ यादव तथा हेमलता प्रधान के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
राधेश्याम बगर्ती जी के द्वारा प्रशिक्षण सफल संचालन तथा संकुल एवं विद्यालय स्तर प्रशिक्षण आयोजित कर समस्त एस एम सी सदस्यों , पालक को तथा जन-जन तक श्रेष्ठ पालकत्व की अवधारणा तथा एसएमसी के गठन क्रियान्वयन तथा अधिकार तथा कर्तव्य की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।
प्रत्येक चरण में प्रथम दिवस पर मास्टर ट्रेनर हेमलता प्रधान के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से तथा दुलार कैलेंडर तथा दुलार निर्देश कार्ड का प्रदर्शन कर श्रेष्ठ पालक की अवधारणा को विस्तारपूर्वक समझाया गया ।साथ ही उन्होंने दुलार कार्ड, पालक गतिविधि की जानकारी दी गई। इसी प्रकार द्वितीय दिवस मास्टर ट्रेनर नीलकंठ यादव के द्वारा प्रत्येक चरण में एस एम सी का गठन क्रियान्वयन ,अधिकार तथा कर्तव्य के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा कर सत्र संचालन मेनुअल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत यह प्रशिक्षण आगामी 22 से 23 नवंबर तक संकुल स्तर पर तथा 29 व 30 नवंबर तक विद्यालय स्तर तक आयोजित कर श्रेष्ठ पालकत्व तथा आदर्श एस एम सी की अवधारणा को जन जन तक पहुंचा कर जागरूकता लाने कहा गया।
जिससे वे बच्चों के गुणवत्ता सुधार तथा शाला विकास में अपना योगदान दे सकें। प्रशिक्षण सफल संचालन में संस्था के प्राचार्य गीता तिवारी ,सहित समस्त स्टाफ प्रशिक्षण प्रभारी नेहरू लाल चौधरी, व्यवस्था प्रभारी कोमल चौधरी का योगदान सराहनीय रहा।