महासमुन्द
बिजली बिल की वृद्धि के विरोध में भाजयुमो की नुक्कड़ सभा, सरकार पर बोला हमला
23-Nov-2022 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 23 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर राज्य शासन के कुनीतियों के कारण बिजली बिल में हो रही बेताहाशा वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जन जागरण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो मंडल कोमाखान द्वारा बस स्टैंड कोमाखान में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी नितिन जैन, मंडल कोषाध्यक्ष हिरेंद्र उपाध्याय, ईश्वर धु्रव, भाजयुमो मंडल महामंत्री पंकज जैन, भाजयुमो नेता गुलशन सूरमणि, रिंकू चन्द्राकर, कुंदन धीवर, शिव यादव आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे