महासमुन्द
स्कूली बच्चों ने देखा घोड़ारी स्थित क्रशर प्लांट
23-Nov-2022 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवंबर। जिला मुख्यालय के ग्राम घोड़ारी स्थित क्रेशर प्लान्ट में विभिन्न प्रकार के अलग-अलग आकार के गिट्टी बनाने की क्रियाविधि और कच्चे माल टुकड़ा फर्शी पत्थर से क्रशर गिट्टी बनते हुए स्कूली बच्चों ने देखा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य से अनुमति प्राप्त कर बच्चों को क्रेशर प्लांट ले जाया गया जहां पर बच्चों ने घूम-घूम कर पूरे प्लांट का अवलोकन किया और समस्त क्रियाकलाप को प्लांट के निर्माता संजय कुमार शर्मा से समझा। कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन परस राम सिन्हा व्याख्याता रसायन शास्त्र ने तैयार किया था। संस्था के प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहू एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे