महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 नवंबर। जिले के ग्राम पंचायत खैरझिटी सडक़ किनारे हनुमान मंदिर, सतनाम चौक पर नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने किसान नेता अशवन्त तुषार साहू का गुलाल लगाकर स्वागत किया। ग्रामीणों के मुताबिक ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग के अधिकारी इंजीनियर वर्मा को फ ोन पर अशवंत ने ही अवगत कराया था। उसके 72 घंटे के भीतर नया ट्रांसफ ार्मर लगा।
इस मौके पर गोविंदा ढीढी, चेतन गायकवाड, संजू लहरे, सुरेश साहू, डोमार साहू, छबिराम विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा, छविराम पटेल, मनोज कुमार साहू, रामनारायण ध्रुव, राजकुमार जलक्षत्री, गोरेलाल जलक्षत्री, छन्नू पटेल, रविंद्र ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव, मनोज कुमार जलक्षत्री, सुरेश साहू, लक्ष्मण पटेल, इंदल पटेल, मन्नूलाल पटेल, रितेश यादव, गेंदू राम साहू, अश्वनी कुमार ध्रुव, हरिशंकर सिन्हा, भुनेश्वर साहू, संतोष कुमार सिन्हा उपस्थित थे।