महासमुन्द
प्राथमिक शाला में सफाई अभियान चला
23-Nov-2022 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 नवंबर। नगर की समाज सेवी संस्था मानव संस्कार सेवा समिति ने लगातार 22 वें दिन स्वच्छता अभियान योजना के तहत आज सुबह नयापारा स्थित प्राथमिक शाला में साफ सफाई की। इस अभियान समिति ने इससे पहले नयापारा क्षेत्र में शिव चौक, दलदली रोड, डिस्ट्रिक्ट आफिस, मुक्तिधाम, दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धा श्रम में सफाई अभियान चलाया है। समिति के सदस्य अशोक साह,ू अशोक सोनी, दीपक साहू, टीकम साह,ू मनीष साहू, इंद्रपाल सिंह आदि सदस्य इस काम में अनवरत लगे हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे