महासमुन्द

रासेयो शिविर में स्वयंसेवक कर रहे श्रमदान
20-Dec-2022 6:54 PM
रासेयो शिविर में स्वयंसेवक कर रहे श्रमदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 दिसंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसिया का 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम टेंगना में 17 दिसंबर से आयोजित है, जिसमें उपस्थित 60 स्वयंसेवकों प्रभात फेरी, योग, व्यायाम करते हुए जनजागरण करते हुए परियोजना कार्य के माध्यम से माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला टेंगना एवं सामतरा में विद्यालय परिसर की साफ सफाई करते हुए किचन गार्डन, फुलवारी, दीवाल की रंग पुताई कर रहे हैं।

वहीं कुछ स्वयंसेवक ग्राम गली की सफाई, सार्वजनिक पेयजल स्थल पर सोखता गड्ढा, कूड़ा दान आदि निर्माण में श्रमदान कर रहे हैं। तृतीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा पर लीलाधर साहू ने ऊर्जा विज्ञान के सिद्धांत को प्रयोग के माध्यम से विस्तार से जानकारी देते हुए चेतन मन और अवचेतन मन पर अपने विचार व्यक्त किए।

यह कार्यक्रम प्राचार्य एमएल नेताम एवं कार्यक्रम अधिकारी नीरज सोन के मार्गदर्शन में एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर यशपाल सिंह साहू ,ऋषिकेश साहू, मनोज गंजीर, ममता प्रजापति, गोपाल नाग, पार्वती ध्रुव, उषा साहू एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट