महासमुन्द
भाजपा की नुक्कड़ सभा, राज्य सरकार की वादाखिलाफी की दी जानकारी
18-Dec-2022 9:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 दिसंबर। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत भाजपा शहर मण्डल के इमलीभाठा शक्ति केंद्र में वार्ड 2,3 एवं 10 के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा बरती जा रही उदासीनता के विरुद्ध जनजागरण के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन कर तथा वार्डों में जनसम्पर्क कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की घोषणापत्र में किए गए वादाखिलाफी की जानकारी दी।
वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी वक्ताओं मोती साहू, सुजाता विश्वनाथन प्रदेश सदस्य भाजपा महिला मोर्चा, देवीचंद राठी पार्षद, राहुल चंद्राकर पार्षद के साथ प्रभा साहू, नईम खान, सिनाई विश्वकर्मा, ललिता चंद्राकर, रेखा गौर, नंदकुमार देवांगन, खिलावन यादव, अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे