महासमुन्द
महासमुंद के दर्जन भर से अधिक कलाकारों को मिलेगा राज्य
स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाने का अवसर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 दिसंबर। जिला प्रशासन तथा खेल एवम् युवा कल्याण विभाग द्वारा कल रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में दिशा नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत प्लास्टिक की गुडिय़ा को दूसरा स्थान मिला है।
मालूम हो कि महामसुंद जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 17-18 दिसंबर को एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में आयोजित था। जिसमें इस नाटक को प्रथम स्थान हासिल हुआ था। इसके साथ ही कई विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कलाकारों को मुक्तांगन में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
रायपुर मुक्ताकाश में एकांकी नाटक प्लास्टिक की गुडिय़ा के कलाकारों के अलावा अंकित भोई को तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान, फुगड़ी बालिका द्वितीय स्थान गायत्री सिदार, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिथिलेश कुमार चंद्राकर, च्जि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मुकेश वर्मा, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, भैरव प्रसाद पाल, ओडि़शी नृत्य में प्रथम स्थान पूजा नेताम, गिटार वादन में प्रथम स्थान कुबेर साहू, तबला वादन में प्रथम स्थान शैलेष वेदव्यास ने प्राप्त किया है।
जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि संभाग के ये सभी विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर में 12 से 14 जनवरी 2023 को भाग लेंगे। आयोजन में प्रतिभागियों को शामिल कराने में अवनीश वाणी, डी वसंत साव, गणेश कोसरे, हेमसागार कैवत्र्य, दिनेश साहू, संध्या साव, नारायण गभेल का योगदान रहा। संभाग स्तरीय इस युवा महोत्सव में कल पहले दिन 15 से 40 वर्ष तक उम्र के प्रतिभागियों को शामिल किया गया।