महासमुन्द

सुअर पालकों को नपाध्यक्ष का स्पष्ट निर्देश, 10 दिनों में करें व्यवस्था नहीं तो होगी कार्रवाई
21-Dec-2022 6:35 PM
सुअर पालकों को नपाध्यक्ष का स्पष्ट निर्देश, 10 दिनों में करें व्यवस्था नहीं तो होगी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 दिसंबर। शहर के वार्डों में विचरण कर रहे सुअरों के संबंध में पार्षदों की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का सुअर पालकों को दो टूक है कि 10 दिन बाद वार्डों में सूअर विचरण करते पाया जाता है तो सुअर पालक नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

महासमुंद शहर में आवारा घूम रहे सुअरों द्वारा फैलाए जा रहे गंदगी और आने जाने वाले लोगों पर हमला करने को लेकर इन दिनों लोग परेशान हैं। लगातार नागरिकों सहित पार्षदों की शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कल मंगलवार को अध्यक्ष सभाकक्ष में सुअर पालकों और पार्षदों की बैठक ली। इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सुअर पालकों और  पार्षदों से चर्चा करते हुए कहा कि सुअर गली मोहल्ले में गंदगी फैला रहे हैं। रास्ते चल रहे बड़े, बुजुर्गों और बच्चों को काटने के लिए दौड़ा रहे हैं। कई दफ ा ऐसा भी होता है कि सुअर घरों में प्रवेश कर जाते हैं।

इस पर पालकों ने कहा कि फसल लगाने के बाद से चार माह तक सुअरों को एक जगह रखा। फसल कटाई के बाद छोड़ा है। जिस पर पार्षदों ने एक स्वर में विरोध जताते हुए अध्यक्ष से कहा कि सुअरों से सभी वार्डों के लोग परेशान हंै और इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सुअर पालकों को दो टूक शब्दों में कहा कि 10 दिनों में अपनी व्यवस्था बना लें, वरना जनहित को देखते हुए नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सभापति व उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, पवन पटेल, महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, हफीज़ कुरैशी, अमन चंद्राकर, मीना वर्मा, शोभना यादव, हेमलता यादव, राजेन्द्र चंद्राकर, जगतराम महानंद, मुन्ना देवार, राहुल चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, एल्डरमेन गुरमीत सिंह चावला सहित पालिका कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट