‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 फरवरी। नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर ग्रामीण एवं मण्डल महासमुंद के द्वारा जिले में कई स्थानों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चक्काजाम किया गया। महासमुंद भाजपा मंडल सराईपाली और भाजपा मंडल बलोदा के संयुक्त तत्वावधान में घंटेश्वरी मंदिर के पास चक्काजाम किया गया। वहीं बागबाहरा में 2 घंटे का चक्काजाम रहा। महासमुंद शहर के मुख्य मार्ग बरोंमडा चौक बागबाहरा रोड में भी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार 2 घण्टे चक्काजाम रहा।
महासमुंद के भाजपाईयों का कहना है कि खून पर राजनीति करने वालों के राज में छत्तीसगढ़ में जिस तरह का वातावरण है, उससे छत्तीसगढ़ की जनता नाराज है। बस्तर में भाजपा पदाधिकारियों की हत्या करवाई जा रही है। टारगेट किलिंग हो रही है। राज्य सरकार हत्या की जांच कराने तक में सक्षम नहीं है। कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों को सुरक्षा देने के बजाय उनकी हत्या कराने का षड्यंत्र कर रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। हत्या बलात्कार जैसे अपराध हर रोज हो रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने साथियों की हत्या के खिलाफ संघर्ष करने सडक़ पर उतरा है। भाजपाईयों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं है। किसी से झुकने वाले नहीं हैं।
इस चक्काजाम कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, सह प्रभारी प्रेम चन्द्राकर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, संदीप घोष, राजेश चन्द्राकर, राजू बाघमारे, अरुण साहू, भाऊ राम साहू, हेमलाल चन्द्राकर, राहुल चन्द्राकर, नामदेव साहू, दिग्विजय साहू, दिनेश रूपरेला, ग्रामीण मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष हुलसी चन्द्राकर, अजय चोपड़ा, भगत निषाद, रमेश शर्मा, प्रेमु विश्वकर्मा, रविकांत चन्द्राकर, लखनु निर्मलकर, यशवंत साहू, प्रवीण चन्द्राकर, नीलम यादव, जितेंद्र, युवराज, विक्की महानंद, गोपाल चन्द्राकर, विक्की सचदेवा, दादू, अगेश्वर साहू, हिमांशु, महेंद्र, रिखी साहू, सूर्य प्रताप, शुभम, सूर्या राजपूत, छेरकु धीवर, मौसम साहू,रामचरण साहू,वाजिद कुरैशी, लेखराम साहू, प्रियंका ध्रुव, मीणा साहू, शकुंतला साहू, पुष्पा देवांगन, कविता, सविता साहू, जानकी दीवान, भगवती भोई, लक्ष्मी, दुलारी, गंगाबाई, रजनी साहू, संतोषी कन्नौजे, जमुना, उमा साहू, मोहनी साहू, मिलन्ति साह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
इस दौरान महासमुंद शहर में बरोंडा चौक पर डॉ विमल चोपड़ा, ग्रामीण मण्डल महासमुंद राजिम रोड प्रकाश चन्द्राकर, तुमगांव सिरपुर में मुख्य मार्ग पर राकेश चन्द्राकर, झलप पटेवा मुख्य मार्ग मोती साहू, खल्लारी भीमखोज मार्ग परेश बागबाहरा, बागबाहरा शहर मुख्य मार्ग अल्का चन्द्राकर, कोमाखान बागबाहरा ग्रामीण नेशनल हाइवे 353 कोमाखान चौखडी प्रीतम दीवान, पिथौरा शहर पिथौरा ग्रामीण मुख्यमार्ग शंकर अग्रवाल।
सांकरा मण्डल में मुख्य मार्ग पर पियूष मिश्रा, बसना पिरदा गडफुलझर मुख्य मार्ग में रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली बलौदा मण्डल घटेश्वरी मंदिर के पास सरला कोसरिया, भंवरपुर मण्डल सगरपाली मार्ग श्याम टांडी, केंदुआ मण्डल में केंदुआ मोड़ पर प्रभारी रामलाल चौहान ने चक्काजाम का प्रतिनिधित्व किया।