महासमुन्द

शटर उखाड़ कर सराफा दुकान से लाखों की चोरी
19-Feb-2023 2:18 PM
शटर उखाड़ कर सराफा दुकान से लाखों की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी।
बीती रात जिले के कोमाखान तहसील में सराफा दुकान से लाखों की चोरी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड का सहयोग ले रही है।
मालूम हो कि कोमाखान छुरा रोड में उक्त दुकान मौजूद है। जहां सामने शटर को उखाड़ कर चोरों ने चोरी की है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 लाख कीमती सोने चांदी की चोरी हुई है।
कोमाखान में सप्ताह भर में यह दूसरी घटना है। पहली घटना में लुटेरों ने एक ज्वेलरी संचालक के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर सोने चांदी के गहने लूट ले गए थे। अब यह दूसरी घटना होने से पुलिस के गश्ती पर सवाल ग्रामीणों ने उठाया है।  
जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी शॉप के अलावा 2 शटर को चोरों ने उखाड़ दिया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।


अन्य पोस्ट