महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 फरवरी। नगरपालिका ने जल कर, मकान टैक्स आदि नहीं पटाने वाले लोगों के नाम की सूची जारी की है। जारी इस सूची में तमाम लोग लखपति-करोड़पति हैं। इनके नाम हजारों रुपए बकाया है।
नगर पालिका के मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर वसूली में तेजी लाने के नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं। वहीं नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर पालिका द्वारा वसूल किया गया टैक्स उन्हीं के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। अगर समय पर टैक्स का भुगतान नहीं होगा तो शहर का विकास कैसे संभव है।
नपाध्यक्ष ने कहा कि कई ऐसे नागरिक हैं जो लंबे अरसे से जल कर या फिर संपत्ति कर जमा नहीं किया है। बढ़ते-बढ़ते यह राशि 50-60 हजार जा पहुंची है। ऐसे में उन्हीं पर आर्थिक भार और बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते नगर पालिका को अपना टैक्स भुगतान कर अधिभार से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स भुगतान नहीं होने की स्थिति में पालिका कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो पाता। सभी के सहयोग से ही एक बेहतर शहर की कल्पना करना सार्थक होगा।
नगरपालिका ने वर्ष 2021-22 तक के जल कर के सर्वाधिक बकायदारों का नाम सरेआम किया है जिसमेंं कमला सोनी 64 हजार 200, कुलेश्वर पिता मोहन लाल चंद्राकर 57 हजार 140, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण कार्य 55 हजार 440, एस पी शर्मा 52 हजार 110, मदन जोशी पिता जोधराम 50 हजार 720, आई सी आई बैंक कमल जैन 41 हजार 580, पंकज यादव पिता साधूराम 40 हजार 450, सेमती सोनी नंदूलाल 38 हजार 600, गुलज़ारी लाल खत्री 32 हजार 420, मुमताज बेगम रहीम बक्श 31 हजार 300, जगतराम यादव पिता लल्लू राम 30 हजार 490.
सतविंदर कौर रविदंर 29 हजार 720, विलास जोशी पिता मनोहर 29 हडार 470, दिलीप साहू पिता हेरीलाल 29 हजार 340, कुंज बिहारी पिता श्याम सुंदर 28 हजार 370, जगतराम सिन्हा 28 हजार 180, मंगला सेलरे 27 हजार 980, केसर सिंग 27 हजार 600, हाफीज़ अली पिता अलीहसन 27 हजार 400, केजा दीवान द्वारिका 26 हडार 580, रतन सिंह 26 हजार 640, मेवालाल 26 हजार 440, रितेश शर्मा पिता अशोक 26 हजार 250, सत्यभामा इंद्रपाल 26 हजार, खिलावन तिवारी प्यारेलाल 23 हजार 540, राजेश अग्रवाल 20 हजार 840, ताराचंद बरडिया पिता प्रेमराज 20 हजार 840, सीता खत्री 28 हजार 760, मुख्य कार्यपालन अभियंता जनपद 28 हजार180, व्हीएसएन मूर्ति 27 हजार 210, श्यामलाल निषाद 27 हजार 020, सरला शर्मा पवन 27 हजार 210, रजत साहू पिता नत्थू लाल 27 हजार 210, एम सुल्तान पिता गुलाम रसुल 26 हजार 770, जफर अमल खान 26 हजार 440, राधा निषाद 26 हजार 050, सुरेश सोनी पिता मदन 26 हजार 050, अमृत टंडन 25 हजार 860, घनश्याम तिजऊ राम बघेल 25 हजार 860, सुल्तान कुरैशी 25 हजार 470, भोगेलाल यादव पिता मधुसूदन, सुलोचना साहू 20 हजार 800, दुर्गा मिश्रा 20 हजार 800, रामानंद यदु 25 हजार 669, कांतिलाल जैन पिता नेमीचंद 28 हजार 410, दौलत राम चंद्राकर 23 हजार 160, स्वरूप लाल बग्गा 23 हजार 110, रोहित सेन पिता जगदीश 23 हजार 110, सुमन प्रताप 23 हजार 550, दिलीप चौहान पिता तुलाराम 23 हजार 160, जसबीर सिंह मक्कड़ 20 हजार 415, कमल नारायण देवांगन 20 हजार 450, गैंदलाल वर्मन 23 हजार 160, कमल जैन पिता जसराज 23 हजार 160, नेमीचंद कोचर पिता गुनाधार ने 22 हजार 970 रुपए का भुगतान नहीं किया है। जबकि वर्ष 2022-23 का जलकर जुडऩे से यह राशि और अधिक होगा।