महासमुन्द

एसपी ने की रक्षित केन्द्र में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण
18-Feb-2023 2:51 PM
एसपी ने की रक्षित केन्द्र में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 फरवरी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिले के रक्षित केन्द्र का वार्षिक निरीक्षण किया। मालूम हो कि रक्षित केन्द्र में संचालित विभिन्न शाखाओं का विभागीय निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। अत: विभागीय प्रक्रिया के अनुसार पुलिस लाईन में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
इस वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक को रक्षित निरीक्षक नितिश आर नायर के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुलिस बैंण्ड के साथ मार्च.पास्ट कर सलामी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों में से अच्छे टर्न आउट वाले अधिकारी, कर्मचारी को पुरस्कृत किया। परेड निरीक्षण के तहत कर्मचारियों का बारी-बारी किट निरीक्षण किया गया। प्रत्येक कर्मचारियों को विभाग से मिलने वाले वर्दी एवं अन्य उपयोगी सामग्री की जांंच की गई। जांंच के दौरान जिन कर्मचारियों को सामग्री प्राप्त नहीं हुआ हैं उन्हें सामग्री प्रदान करने हेतु स्टोर शाखा प्रभारी को मौके पर ही निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने किट परेड के दौरान शासकीय सामग्री के बेहतर उपयोग एवं रख-रखाव करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा कर उन्हें मौके पर ही पुरस्कृत किया। पुलिस लाईन स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत् प्रत्येक शासकीय वाहनों के रख.रखाव की जानकारी ली गई। वाहन शाखा प्रभारी एवं वाहन चालकों से चर्चा कर वाहनों की निरंतर साप्ताहिक मेंटनेस एवं अच्छे से रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ने यहां स्टोर शाखा का निरीक्षण कर जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रदाय की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं के रख-रखाव, वितरण एवं रजिस्टर, रिकार्ड संधारण की जांंच की। स्टोर शाखा प्रभारी को जिले के प्रत्येक कर्मचारियों को उपलब्ध सामग्री का समय पर वितरण करने निर्देश दिये। आम्र्स शाखा के निरीक्षण के दौरान आम्र्स शाखा प्रभारी द्वारा आम्र्स एवं एम्युनेशन की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आम्र्स की नियमित साफ.-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव एवं वार्षिक चांदमारी समय पर पूर्ण कराने निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के विभिन्न खेल विधाओं के महिला-पुरूष खिलाडिय़ों से मुलाकात की एवं निरंतर प्रेक्टिस करते हुए भविष्य में होने वाले विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। रक्षित केन्द्र के प्रत्येक शाखाओं का बारी.बारी निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया एवं जरूरी निर्देश दिये। पश्चात वार्षिक निरीक्षण में जिले के सभी थाना-चौकी से आये पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपनी समस्या व्यक्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में कुछ जवानों ने अपनी समस्या पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी जिस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र के इस वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा प्रेमलाल साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, रक्षित निरीक्षक नितिश आर नायर एवं जिले के थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट