‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24मई। केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान पिटियाझर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नर्सिंग, सिलाई, ब्युटीपार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किये प्रशिक्षाणार्थियों को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य में प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने प्रशिक्षाणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि इस संस्था के माध्यम से आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किये हंै उन्हें समाज हित में लगाएं। आप इनके माध्यम से अपनी आर्थिक स्तर बढ़ा सकते हंै। डा. चोपड़ा ने आगे कहा कि युवाओं के कौशल को उभारने का बड़ा और सफल प्रयास प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया है। इसके माध्यम से युवाओं के कौशल में पारंगत हासिल कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कि प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि पवन साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवक युवतियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री साहू ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल के प्रयास से ही जन शिक्षण संस्थान महासमुंद में प्रारंभ हो पाया इसके लिये पवन साहू ने सांसद श्री साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया और केन्द्र सरकार के 9 वर्ष और सांसद श्री साहू के 4 वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सब सेंटर के संचालक जितेन्द्र साहू ने कहा कि डा. चोपड़ा के प्रेरणा से ही पूर्व में भी नर्सिंग के क्षेत्र युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया वे आज सभी प्रशिक्षण उपरांत अपना सेवा स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हंै। जितेन्द्र साहू ने सांसद प्रतिनिधि पवन साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्राप्त हो इसके लिये वे अपने निजि आवास को नि:शुल्क उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक छाया साहू, चन्द्रकिरण गोस्वामी,कल्याणी यादव, होमेश्वरी साहू, हुलसी साहू, पदमनी कन्नौजे, चन्द्रकला साहू, स्नेहा साहू, देवकी वर्मा, हेमंत साहू, मानसी यादव, झरना चौहान, लिना विश्वकर्मा, सालिनी दीवान, प्रेमलता युगर,विद्या राजपूत, राधा मिर्धा, राधा चक्रधारी,पिंकी चक्रधारी,ज्योती खुटें, जामवंती साहू,खिलेश्वरी निषाद,किरण पटेल,दिव्या राजपूत, गीता, चचंल, भावना, वंदना, लक्ष्मी, टिकेश्वरी,आरती, रूखमणी,जागृती, जमुना, रेणुका, शिवबती, प्रेमा, रिंकी,माधुरी, दामिनी, दीपा, खिलेश्वरी, वर्षा, छाया, नम्रता, पिंकी, बिदिंया, उर्वशी, चंद्रिका सहित अधिक संख्या में युवक-युवती उपस्थित थे।