महासमुन्द

पथ विक्रेताओं को बेजा कब्जा के नाम पर परेशान किया जा रहा-डॉ. चोपड़ा
26-May-2023 2:45 PM
पथ विक्रेताओं को बेजा कब्जा के नाम पर परेशान किया जा रहा-डॉ. चोपड़ा

महासमुंद, 26 मई। पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ.् विमल चोपड़ा से कल फुटकर व्यापारियों ने मुलकात कर पालिका द्वारा दुकानों को हटाये जाने के बारे में बताया।  जिस पर डॉ. चोपड़ा ने कहा कि महासमुंद के मुख्य मार्ग में फुटपाथ से दूर नाली के ऊपर दुकान व ठेला लगाकर वर्षों से व्यवसाय करते चले आ रहे हैं। इन व्यापारियों पर नगर पालिका अपना तेवर दिखाकर बेदखल कर रही है। इन व्यापारियों को दुकानों से होने वाली कमाई ही अजीविका का साधन है। ये व्यापारी रोज कमाने खाने वाले गरीब परिवार से हैं। ये परिवार यदि एक दिन व्यवसाय बंद कर दे तो उनके परिवार को भूखमरी का सामना करना पड़ता है। डॉ.चोपड़ा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आए दिन नगर पालिका द्वारा सभी पथ विक्रेताओं को अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जाता है।

  दुकानें बंद कराकर दुकान में रखे समानों को जब्त कर लिया जाता है। जुर्माना भी लगाया जाता है, जिसकी पर्ची नहीं दी जाती है। जुर्माने की राशि को जेब में रख लिया जाता है। इससे पथ विक्रेताओं को भूखे मरने की नौबत आ जाती है।

 डॉ. चोपड़ा ने कहा है कि पथ विक्रेताओं पर किसी भी प्रकार से मार्ग पर अतिक्रमण नहीं किया गया है। फिर भी पालिका इन फुटकर व्यापारियों पर दंबगई दिखा रही है। अपने कार्यकाल में श्री चोपड़ा ने स्वाध्याय केन्द्र के सामने कॉलेज रोड पर इन दुकान बनाया थ। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 5 हजार रुपए मात्र में गरीबों को दिये थे। अभी पालिका द्वारा टाउनहाल के सामने गुणवत्ताहीन दुकान का निर्माण कराया गया है। जहां ठीक से न बैठने की जगह है और न ही पार्किग की कोई व्यवस्था है। ऐसे दुकानों को नगर पालिका पथ विक्रेताओ को मजबूर 1 लाख रुपए में खरीदने के लिए विवश कर ही है। नगर पालिका द्वारा अवैधानिक रूप से फुटपाथ विक्रेताओं को बेदखल किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट