महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में 12 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का समापन
25-May-2023 2:55 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में 12 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का समापन

महासमुंद,25मई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य प्रो. अनुसुइया अग्रवाल के मागदर्शन एवं आई.क्यू.ए.सी. के सहयोग से योग विभाग द्वारा 12 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन11 मई से 24 मई तक तक ‘‘प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव’’ विषय पर आयोजित किया गया। कल कार्यक्रम का समापन अनुसुइया अग्रवाल ने प्रमाण पत्र वितरित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीराम धीवर आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक, डॉ. नीलम अग्रवाल नैक प्रभारी,सीमारानी प्रधान, दिलीप कुमार लहरे क्रीड़ा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष योग, कु. रूखमणी साहू शिक्षक योग, कपिल पेन्दरिया, सत्यनारायण दुर्गा, गौतम प्रशिक्षक के रूप में एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।     


अन्य पोस्ट