महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 24 मई। भाजपा शहर मंडल बागबाहरा द्वारा खोपली बिहाझर बागबाहराकला तीन गौठानों की जमीनी हकीकत जानने खाद बनाने वाली महिला समूह ग्राम सरपंच पच ग्रामीणों से चर्चा की गई और प्रमुख बाते सामने आई।
गौठान में वर्मी खाद बनाने वाली महिला समूह को 8 से 15 रु . रोजी में काम कर रहे हैं, बोरी सुतली का भुगतान भी नहीं मिलता। गौठान में न गाय न चारा न पानी की व्यवस्था है। बाहर से गोबर वो भी रेत गिट्टी पत्थर मिला लाया जाता है। गौठान समिति को मिलने वाली राशि 10000 रु. चारा एवं प्रति किलो खाद की मिलने वाली राशि का कोई हिसाब नहीं। केंद्रीय मद की राशि से गौठान निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार देखने को मिला।
इस अवसर पर जिपं सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका चंद्राकर, जिला सह संयोजक जिला भाजपा अभियान समिति महासमुंद नरेश चंद्राकर, प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष रमन वर्मा प्रीति सोनवानी सरपंच द्वय दिनेश चंद्राकर डेरहा यादव भूषण हेमनारायण चंद्राकर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।