‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17अगस्त। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रलय थिटे के मुख्यातिथ्य, धनंजय नेताम नीरद की अध्यक्षता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव एवं डॉ. साधना कसार के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वाति जगत के स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के स्वागत सत्कार के पश्चात काव्यांश के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि काव्यांश अपने उद्देश्यों के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन करते आया है। हम अपने सांस्कृतिक तथा साहित्यिक कर्तव्यों के अतिरिक्त सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
स्वागत भाषण के पश्चात काव्यांश के कलाकारों ने देश भक्ति पूर्ण गीतों से शमा बांध दी । काव्यांश के संरक्षक संगीतकार-आचार्य बी.आर.साहू के मार्गदर्शन में स्वाति जगत के मधुर स्वर में - ये मेरे वतन के लोगों गीत प्रस्तुत कर सबकी आंखें नम कर दी ।
काव्यांश के सदस्य-जितेन्द्र कुमार सिंन्हा ने -जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती है बसेरा , विजय साहू ने -ये देश है वीर जवानों का, सुरेन्द्र मानिकपुरी ने-यै मेरे प्यारे वतन, संस्थान के गायक सत्यभूषण नशीने ने होठों पर सच्चाई रहती है गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया ।
काव्यांश की लोक गायिका रश्मि मानिकपुरी ने -ऐ वतन-वतन मेरे आबाद रहे तू लोगों में देश प्रेम की भावना भर दी । इसी क्रम में बी.के. चतुर्वेदी ने अपनी स्व रचित रचना प्रस्तुत किया।
इस दौरान हारमोनियम में आचार्य बी आर साहू, तबला शंकर होता तथा नाना साहेब मानिकपुरी ने ढोलक में अपनी थाप दी। मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए प्रलय थिटे ने रायपुर षडय़ंत्र केस और महासमुंद की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें इतिहास के अनछूए पहलुओं को छूने का सार्थक प्रयास किया गया।
नारायण नामदेव तथा साधना कसार ने भी अपने संस्मरण सुनाए।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संरक्षक- प्रलय थिटे, अध्यक्ष-नारायण नामदेव,सदस्य-डां.साधना कसार का सम्मान किया गया। हिमांशु भारतीय को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर होने पर शाल श्रीफल से काव्यांश परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में उमेशभारती गोस्वामी, अशोक शर्मा, महेश शर्मा, डां.दुर्गावती भारतीय, जयराम पटेल पथिक,डी.बसन्त साल साहिल, माधेश्वर ध्रुव, गोविन्द सोनी,द्रौपदी साहू सरसिज,अंजू सोनछत्र, अनंदिता भूमिल, के.आर.सागर, दिनेश चन्द्राकर,डां.देवेन्द्र साहू, झगेश साहू,कुन्दन प्रजापति, मूरली धर पटेल, हेमू पटेल,धनेश्वर निषाद, राधेश्याम सोनी,श्लेष चन्द्राकर,शफीक अहमद खान, विशेष रुप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन काव्यांश के उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मानिकपुरी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन डां.वृन्दावन पटेल जी ने किया। उपरोक्त जानकारी काव्यांश के कार्यालय सचिव मूरली पटेल महासमुंद ने दिया ।