महासमुन्द

छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व विरोधी गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा-सुधा
18-Aug-2023 3:38 PM
छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व विरोधी गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा-सुधा

महासमुंद,18 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया है। यहां केवल तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कहीं पर भी खरी नहीं उतर रही है। कांग्रेस केवल औपचारिकता के रूप में भरोसे के नाम पर जनता से वाहवाही लूटने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज की जनसंख्या 51 प्रतिशत है, वहीं आदिवासी समाज 32 प्रतिशत है। इन समाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार प्रशासनिक तंत्र पर लगाम नहीं कस पा रही है। 

आगे कहा कि बिलासपुर में साहू समाज के युवक की हत्या, बिरनपुर में एक विशेष समुदाय द्वारा सरेआम एक युवक की हत्या, बस्तर क्षेत्र में लगातार आदिवासी समाज पर हमला, नारायणपुर में मिशनरियों द्वारा आदिवासियों पर अत्याचार,कांकेर में हिंदुवादी संगठन के युवक पर जानलेवा हमले से प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस सरकार की संरक्षण में एक विशेष वर्ग द्वारा हिंदुत्व विरोधी गतिविधियों का संचालन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट