‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सेवा सम्मान समारोह में किसानों का साल श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार किसान हितैषी है और किसानों का सम्मान सर्वोपरि है।
मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसान सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर,महामंत्री संजय शर्मा, सोसाइटी अध्यक्ष डा. परमानंद साहू, राजू यादव, प्रहलाद ध्रुव, संतोष चंद्राकर, थलेश चंद्राकर, गंगाप्रसाद तारक, हुलासगिरी गोस्वामी, हुमन दीवान, परमेश्वर साहू, किशन देवांगन, ढेलूराम यादव मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का सम्मान सर्वोपरि है। किसानों के प्रति भूपेश सरकार संवदेनशील है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद एक किसान हैं और वे किसानों की पीड़ा को समझते हुए किसानों से किए गए एक.एक वादा को निभाया है। भूपेश सरकार ने शपथ लेते ही पहले फैसले में किसानों का ऋण माफ किया। साथ ही किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया है। किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से राहत मिल रही है। भूपेश सरकार द्वारा 15 क्विंटल प्रति एकड़ के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का फैसला लिया गया है। सरकार लगातार पौने पांच सालों से गांव, गरीब, किसान, महिलाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने क्षेत्र के किसान शिवकुमार सिन्हा, लोमसिंग साहू, किसुन साहू, दिनेश यादव, नाथूराम साहू, चंद्रशेखर यादव, जीवन पाल, लखन साहू, महेश साहू, गणेश साहू, जवाहर साहू, सालिक पटेल, सालिक पटेल, मनहरण पटेल, दीनदयाल पटेल, बुगेश्वर धीवर,बिहारी पटेल, दीनू पटेल, हेमंत सोनवानी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।