महासमुन्द

सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक और नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
18-Aug-2023 8:38 PM
सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक और नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

महासमुंद, 18 अगस्त। शहर के वार्ड 10 में अधोसरंचना मद से सीसी रोड का निर्माण होगा। गुरुवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और वार्ड पार्षद देवीचंद राठी ने निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

पार्षद देवीचंद राठी ने बताया कि अधोसंरचना मद से वार्ड में पूर्व पार्षद शोभा शर्मा गली में 300 मीटर और डॉ दीवान गली में 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण करीब 13 लाख रुपए की लागत से होगा। कल गुरुवार को शोभा शर्मा गली में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के दौरान सीएमओ टॉमसन रात्रे, पूर्व पार्षद शोभा शर्मा, पत्रकार आशुतोष शर्मा, सोमेश दवे, आवेज खान सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट