महासमुन्द

सरायपाली का कसडोल मतदान केंद्र बना डमी आदर्श मतदान केन्द्र
18-Aug-2023 8:36 PM
सरायपाली का कसडोल मतदान केंद्र बना डमी आदर्श मतदान केन्द्र

नये मतदाताओं के साथ दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18अगस्त। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निग ऑफि़सर सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार आईएएस के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सरायपाली ब्लॉक के कसडोल मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में बनाकर आदर्श मतदान केंद्र में क्या-क्या खूबियां होती है,बताया। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं ईवीएम का प्रदर्शन मतदान करने के बारे में बताया गया। नए मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही नववधू का नाम मतदाता सूची में जोडक़र मतदान में सम्मिलित करते हुए उनका भी सम्मान किया गया।

आदर्श मतदान किस प्रकार से हो सकता है, उसकी विस्तृत जानकारी प्रैक्टिकल के साथ दी गई। मतदान केंद्र प्रणाली को अधिक महत्व देने के उद्देश्य से और मतदाताओं के लिए मतदान के पूरे अनुभव को आनंददायक एवं पुष्टिकरण बनाने के लिए आदर्श मतदान केंद्र बनाये जाते हंै।

बताया गया कि आदर्श मतदान केन्द्र से संबंधित समस्त मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदाता पर्चियों का वितरण कर दिया गया हो ताकि मतदान में सुविधा हो सके। उक्त सुविधाओं को प्रदान करने के साथ-साथ यदि एक आदर्श मतदान केन्द्र के लिए कोई अतिरिक्त सुविधा या अन्य उपाय, जो भी उचित लगता हो, का उपयोग भी कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा.निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

आदर्श मतदान केन्द्र की विशेषताओं में मतदान केन्द्र का भवन, भवन के भूतल जमीनी तल पर स्थापित होना, साफ. सुथरा होना जरूरी है। मतदान केन्द्र का प्रवेश द्वार सुसज्जित होना चाहिए। मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए सुगम पहुंच मार्ग होना चाहिए ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो। मतदान केन्द्र पर बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो सके।

इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ, वृद्ध, बीमार एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए केन्द्र में रैम्प की व्यवस्था होनी चाहिए। चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि वे मतदान केन्द्र तक आसानी सेपहुंच सकें। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल ने अपनी सहभागिता निभाई।


अन्य पोस्ट